बिहार: बीफ खाने के आरोप में 7 मुस्लिम गिरफ्तार

Friday, Aug 18, 2017 - 06:55 PM (IST)

नई दिल्ली: बिहार में बीफ खाने के आरोप में 7 मुस्लिम लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बिहार के चंम्पारन में बीफ के शक को लेकर गौरक्षकों ने मुस्लिमों की पिटाई कर दी। पिछले 15 दिनों में बीफ के नाम पर ये दूसरा हमला हुआ है। भीड़ में विश्व हिंदू परिषद के कई लोग शामिल थे।

बीफ कानून तोडऩे के आरोप में पुलिस ने 7 मुस्लिमों को गिरफ्तार किया है। जिन पर समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप है। इसमें खुदुश कुरैशी, नसरुद्दीन मियां, मुस्तफा मियां, जहांगीर मियां, असलम अंसारी, बब्लू मियां और रिजवान मियां को हिरासत में लिया गया है। हमले में बुरी तरह घायल हुए 4 लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Advertising