आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 7 की मौत, सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 09:29 PM (IST)
नेशनल डेस्क : बिहार में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। कई जिलों में तेज आंधी, तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खराब मौसम की वजह से लोगों में डर का माहौल है और कई जगहों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
बताया जा रहा है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान कुछ लोग खेतों और खुले इलाकों में मौजूद थे, तभी उन पर बिजली गिर गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बिहार सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
