34 यात्रियों सहित 626 कोरोना के नए मामले, 8 ने तोड़ा दम

Friday, Nov 13, 2020 - 07:28 PM (IST)

जम्मू  (सतीश) : वैश्विक कोरोना महामारी अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ अंतराल के बाद अब भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। त्योहारी सीजन के दौरान सरकार व स्वास्थ्य विभाग के सभी दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जिसके चलते संक्रमण बढ़ रहा है। आज 626 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई जबकि 8 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 


आज तक जम्मू संभाग से 531 और कश्मीर संभाग से 1043 कोरोना रोगियों की मृत्यु हुई है। श्रीनगर में 389, बारामूल्ला में 155, बडग़ाम में 95, पुलवामा में 84, कुपवाड़ा में 77, अनंतनाग में 75, बांदीपुरा में 48, गांदरबल में 36, कुलगाम में 48, शोपियां में 36 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 276, राजौरी में 48, ऊधमपुर में 35, डोडा में 50, कठुआ में 33, पुंछ में 22, साम्बा में 25, किश्तवाड़ में 16, रामबन में 18 और रियासी में 8 कोरोना रोगी की मृत्यु हुई है। जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस की 26,03,471 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 25,01,877 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 7,04,936 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 17,063 लोगों को रखा गया है और 5,645 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 41,773 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 6,38,881 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। जम्मू कश्मीर में अब तक 94,375कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 38,147 और कश्मीर संभाग से 56,228 रोगी ठीक हुए हैं। आज 551 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 364 और जम्मू संभाग से 187 लोग स्वस्थ हुए हैं। 


आज कश्मीर संभाग से 429 और जम्मू संभाग से 197 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 626 मामलों में से 34 बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री व 592 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। आज सबसे अधिक 158 मामले कश्मीर संभाग के बारामूल्ला और 157 श्रीनगर जिले से मामले सामने आए हैं जबकि जम्मू जिले से 95 मामलों की पुष्टि हुई है। बडगाम में 20, पुलवामा में 10, कुपवाड़ा में 23, अनंतनाग में 13, बांदीपुरा में 12, गांदरबल में 27, कुलगाम में 4, शोपियां में 5, राजौरी में 10, ऊधमपुर में 18, डोडा में 10, कठुआ में 11, पुंछ में 7, साम्बा में 7, किश्तवाड़ में 20, रामबन में 12 और रियासी में 7 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए हंै। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,01,594 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 40,272 जम्मू संभाग और 61,322 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 5,645 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 1,594 और कश्मीर संभाग में 4,051 मामले एक्टिव हैं।

जम्मू कश्मीर
1,01,594 कुल केस
5,645 एक्टिव केस
94,375 ठीक हुए
1574 मौतें

 

Monika Jamwal

Advertising