ऑफ द रिकॉर्डः प्रशांत किशोर का प्रचार के बदले 62 करोड़ का बिल

Tuesday, Jul 02, 2019 - 09:24 AM (IST)

नेशनल डेस्कः वाई. आर.एस. कांग्रेस चीफ व आंध्र प्रदेश के सी.एम. जगन मोहन रैड्डी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कितना पैसा दिया है। यदि वाई.आर.एस. कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो प्रशांत ने चुनावी प्रचार अभियान के लिए 62 करोड़ का बिल बनाया है। पहले प्रशांत किशोर को 2011 में नरेंद्र मोदी ने हायर किया था, तब उन्होंने मोदी को गुजरात का तीसरी बार सी.एम. बनाने में मदद की थी। उसके बाद उसके संस्थान सिटीजन फॉर अकाऊंटेबल गवर्नैंस ने 2014 में मोदी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार किया था।

हालांकि बाद में प्रशांत व मोदी की राहें जुदा हो गईं जिसके चलते उन्हें अपना संस्थान बंद करना पड़ा। उस वक्त ऐसा कहा गया कि प्रशांत की कोर टीम के कुछ सदस्य भाजपा के लिए काम करने को वापस आए। इसके बाद प्रशांत 2015 में मोदी के धुर विरोधी नीतीश कुमार के पाले में चले गए। नीतीश कुमार तीसरी बार बिहार का सी.एम. बनना चाहते थे और प्रशांत किशोर ने अपने प्रचार अभियान दौरान चमत्कारिक तरीके से अपनी रणनीति व संसाधनों को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया।

इसके बाद प्रशांत ने पंजाब के कैप्टन अमरेंद्र सिंह के लिए 2017 के विधानसभा चुनावों का प्रचार किया और विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने वहां कै प्टन की जीत को सुनिश्चित किया। वह यू.पी. विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए काम करना चाहते थे लेकिन वहां के नेताओं ने उन्हें स्वीकार नहीं किया था।

Seema Sharma

Advertising