दिल्ली : होली खेलते समय ''हाईटेंशन'' की चपेट में आए 6 युवक, 3 की हालत गंभीर

Monday, Mar 25, 2024 - 08:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर इलाके में सोमवार को एक घर की छत पर होली मनाते समय 'हाईटेंशन' तार की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायलों में एक महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में दोपहर करीब 12 बजे मंडावली पुलिस थाने में एक कॉल आई, जिसके बाद एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। अधिकारी ने कहा, "घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।"

Parveen Kumar

Advertising