चोटी प्रकरण : सैनिक को पीटने के लिए 6 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 07:37 PM (IST)

श्रीनगर : उतर कश्मीर में कुपवाडा जिला के चौकीबल क्षेत्र के रेडी गांव में चोटी काटने वाला समझकर प्रादेशिक सैनिक को पीटने के लिए पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने लोगों की पहचान की जो सैनिक को पीटने में शामिल थे और उनको गिरफ्तार कर लिया।


बता दें कि गत 17 अक्तूबर को इलाके में लडक़ी की चोटी काटी गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने संदग्धि चोटी काटने वाले को पकड़ा और पीटा। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि संदग्धि चोटी काटने वाला मौके से फरार होकर सैन्य वाहन में सवार होने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में झड़पें भी हुई। कई युवक और कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।  एस.एच.ओ. क्रारपुरा ने युवकों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियां जारी रहेंगी।

लोगों ने 6 संदग्धि चोटी काटने वालों को पुलिस को सौंपा
मध्य कश्मीर में गांदरबल जिला के लार क्षेत्र के रेपुरा इलाके में शनिवार को लोगों ने 6 संदग्धि चोटी काटने वालों को पुलिस को सौंप दिया। सूत्रों के अनुसार रेपुरा गांव के लोगों ने इलाके में संदग्धि आवाजाही देखने के बाद 6 संदग्धि चोटी काटने वालों को पकड लिया। वह इलाके में संदग्धि हालत में घूम रहे थे और बिना देरी किए हमने पुलिस को सूचित किया और उनको पुलिस के हवाले कर दिया। एस.एच.ओ. लार ने कहा कि लोगों ने कानून को हाथों में लिए बिना पुलिस को तुरन्त सूचित कर दिया और उनको हमे सौंप दिया।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोग लार इलाके में लडक़ी से मिलने गए थे और चोटी काटने वाले नहीं थे। वह बांडीपुरा जिला के रहने वाले हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News