झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी ताकत, 6 विपक्षी विधायकों ने थामा दामन

Wednesday, Oct 23, 2019 - 01:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: झारखंड विधानसभा में 6 विपक्षी विधायकों ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में से दो कांग्रेस से, एक झारखंड मुक्ति मोर्चा से और एक निर्दलीय है। 

 

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी कार्यालय में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, मनोज यादव (कांग्रेस), कुणाल सारंगी (जेएमएम), जेपी भाई पटेल (जेएमएम), चमरा लिंडा (जेएमएम) और भानु प्रताप शाही (नौजवान संघर्ष मोर्चा) के मुख्यमंत्री रघुबर दास की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य में पार्टी के चुनाव सह प्रभारी नंद किशोर यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा भी मौजूद थे। 

 

सूत्रों के अनुसार, समझा जाता है कि झामुमो के एक अन्य विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को भी बुधवार को पार्टी में शामिल होना था लेकिन वह यहां नहीं आए। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि झारखंड पुलिस के पूर्व महानिदेशक डीके पांडे भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

vasudha

Advertising