सी.बी.आई. को मिले 6 नए संयुक्त निदेशक

punjabkesari.in Friday, Jan 26, 2018 - 07:55 AM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) में 6 नए संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति की गई है। इनमें गुजरात कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रवीण सिन्हा भी शामिल हैं। भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी सिन्हा फिलहाल केंद्रीय सतर्कता आयोग (सी.वी.सी.) में अतिरिक्त सचिव हैं। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सिन्हा और 2 अन्य पुलिस अधिकारियों अजय भटनागर तथा पंकज कुमार श्रीवास्तव को भी सी.बी.आई. में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

भटनागर केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल (सी. आर.पी.एफ.) में महानिरीक्षक हैं जबकि श्रीवास्तव अभी अपने कैडर राज्य मध्य प्रदेश में हैं। भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) के 3 अधिकारियों शरद अग्रवाल, गजेंद्र कुमार गोस्वामी तथा वी. मुरुगसेन को भी सी.बी.आई. में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। ये तीनों अधिकारी फिलहाल सी.बी.आई. में उप-महानिरीक्षक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News