ओडिशा के कंधमाल और बलांगीर जिलों में मारे गए 6 माओवादी

Monday, May 14, 2018 - 01:56 AM (IST)

भुवनेश्वर: ओडिशा के कंधमाल और बलांगीर जिलों में सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग अलग मुठभेड़ों में कम से कम छह माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों में दो महिला नक्सली शामिल हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ( अभियान ) आर पी कोचे ने मीडिया को बताया कि दो महिला नक्सलियों सहित चार माओवादी कंधमाल के गोलांकी गांव के सुदुकुंपा जंगल में मारे गए।

वहीं दो नक्सली बलांगीर जिले के दुदकमल गांव में मारे गए। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और विशेष अभियान समूह के कर्मियों ने सुदुकुंपा जंगल में अभियान शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान माओवादियों ने गोलियां चलायी और सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।      

Pardeep

Advertising