ग्रेनेड हमले में 6 नागरिक घायल

Wednesday, May 23, 2018 - 04:29 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू - कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज आतंकवादियों द्वारा किए ग्रेनेड हमले में कम से कम 6 लोग घायल हो गए।   पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबिहारा इलाके के गोरीवान चौक पर आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर एक ग्रेनेड फेंका जिससे कम से कम 6 नागरिक घायल हो गए।   उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।   अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है।   घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है। 
 

Monika Jamwal

Advertising