अफगानिस्तान में  6 भारतीय इंजीनियरों का अपहरण, शक तालिबान पर

Sunday, May 06, 2018 - 05:47 PM (IST)

 बग़लानः अफगानिस्तान के बग़लान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने  6 भारतीय इंजीनियरों सहित कुल सात लोगों का अपहरण कर लिया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, रविवार दोपहर हथियारों से लैस अज्ञात हमलावरों ने केईसी नाम की एक भारतीय कंपनी के 7 कर्मचारियों का अपहरण कर लिया जिनमें छह भारतीय  
इंजीनियर और एक अफगान नागरिक शामिल हैं। 

दरअसल ये सभी कर्मचारी बग़लान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खोमरे के पास स्थित गांव बाग-ए-शमाल में इलेक्ट्रिक सब स्टेशन के दौरे पर गए थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर धावा बोल दिया। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना के पीछे तालिबान पर शक जताया है।हालांकि तालिबान की ओर से इस घटना पर कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है।फिलहाल काबुल में भारतीय दूतावास में संपर्क किया जा रहा है।

Tanuja

Advertising