कोरोना वायरस : जम्मू कश्मीर में 6 ने तोड़ा दम, 5.36 लाख लोगों ने पूरी की निगरानी अवधि

Friday, Oct 16, 2020 - 11:23 AM (IST)

जम्मू : आज तक जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस की 19,29,126 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 18,43,069 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 6,21,450 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 24,518 लोगों को रखा गया है और 9,058 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 50,108 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 5,36,408 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है।  इसी बीच आज 6 लोगों की कोरोना के चलते मृत्यु हुई और 648 नए केस सामने आए जबकि 1323 लोग रिकवर हुए। 


आज तक जम्मू संभाग से 445 और कश्मीर संभाग से 913 कोरोना रोगियों की मृत्यु हुई है। श्रीनगर में 327, बडग़ाम में 90, बारामूल्ला में 133, पुलवामा में 75, कुपवाड़ा में 70, अनंतनाग में 70, बांदीपुरा में 42, गांदरबल में 30, कुलगाम में 43, शोपियां में 33 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 232, राजौरी में 45, ऊधमपुर में 25, डोडा में 40, कठुआ में 29, पुंछ में 22, साम्बा में 24, किश्तवाड़ में 11, रामबन में 11 और रियासी में 6 कोरोना रोगी की मृत्यु हुई है। आज कश्मीर संभाग से 380 और जम्मू संभाग से 268 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 648 मामलों में से 32 बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री व 616 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 86,057 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 34,494 जम्मू संभाग और 51,563 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 9,058 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 3,774 और कश्मीर संभाग में 5,284 मामले एक्टिव हैं। 


आज सबसे अधिक 182 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से मामले सामने आए हैं। बडगाम में 39, बारामूल्ला में 32, पुलवामा में 35, कुपवाड़ा में 19, अनंतनाग में 17, बांदीपुरा में 22, गांदरबल में 29, कुलगाम में 4, शोपियां में 1, जम्मू में 120, राजौरी में 17, ऊधमपुर में 10, डोडा में 21, कठुआ में 15, पुंछ में 23, साम्बा में 11, किश्तवाड़ में 41, रामबन में 6 और रियासी में 4 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए हंै। जम्मू कश्मीर में अब तक 75,641कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 30,275 और कश्मीर संभाग से 45,366 रोगी ठीक हुए हैं। आज 1323 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 989 और जम्मू संभाग से 334 लोगों ने कोरोना से जंग जीती। 

Monika Jamwal

Advertising