कर्नाटक के करवाड़ में नाव पलटने से 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लापता

Monday, Jan 21, 2019 - 06:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के करवड़ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई व कई घायल हो गए। बताया जा रहा है नाव में 26 लोग सवार थे। 


इस घटना के बाद मछुआरों और तटरक्षक बलों ने 6 शव बरामद कर लिए गए हैं। नाव पर सवार अन्य लोगों को पता लगाने के लिए खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है।  नाव के डूबने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। 


करवाड़ जिले के कुरुमगड़ आईलैंड के पास यह हादसा हुआ। घटना उस वक्त हुई जब लोग आईलैंड में स्थित एक मंदिर का दर्शन कर लौट रहे थे। पिछले महीने भी एक ऐसी घटना हुई थी, जहा कर्नाटक के समुद्र में एक नाव लापता हो गई थी, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

vasudha

Advertising