दुनिया के शीर्ष 100 पर्यटक स्थलों में भारत के 6 शहर

Friday, Sep 29, 2017 - 04:15 AM (IST)

कोलकाता: यात्रा के लिहाज से पंसदीदा शहरों में चेन्नई, कोलकाता सहित भारत के 6 शहरों को दुनिया के शीर्ष 100 यात्रा स्थलों की सूची में जगह मिली है।

मास्टरकार्ड ग्लोबल डैस्टिनेशन सिटीज इंडैक्स 2017 के मुताबिक सूची में चेन्नई, कोलकाता के अलावा मुम्बई, दिल्ली, पुणे और बेंगलूर को इस सूची में स्थान मिला है। भारत के यात्रा स्थलों में चेन्नई पहले स्थान पर है। इसके अलावा चेन्नई को एशिया प्रशांत के शीर्ष 10 स्थलों में भी शामिल किया गया है। कोलकाता के एक ट्रैवल हाऊस के अधिकारी ने कहा कि यह साफ संकेत है कि देश में यात्रा एवं पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है।

Advertising