सिविल सेवा परीक्षा में हरियाणा के 6.50 प्रतिशत अभ्यार्थियों ने पाई सफलता
punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 05:59 PM (IST)

चंडीगढ, 5 जून-(अर्चना सेठी) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिविल सेवा के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लोक सेवकों की संज्ञा देते हुए कहा कि वे पूर्ण ईमानदारी, संवेदनशीलता, धैर्य, सेवाभाव और अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करें।
मुख्यमंत्री आज यहां संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुए हरियाणा के होनहार अभ्यर्थियों के लिए आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को स्मृति चिन्ह एवं श्रीमदभगवद् गीता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभावान युवाओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि चयनित अभ्यर्थी हरियाणा उदय व आत्मनिर्भर भारत में अच्छा योगदान देंगें। अब पूरा देश ही उनके लिए परिवार है। वसुधैव कुटुम्बकम के भाव के साथ आगे बढना है और समाज को सुखी बनाने के लिए बेहतर कार्य करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के बच्चे प्रतिभावान हैं। इसको लेकर पिछले 8 वर्षो में सरकार ने नया वातावरण तैयार किया गया है। आज उसी का परिणाम है कि वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा में प्रदेश के 6.50 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि अगर हम दूसरे क्षेत्रों की भी बात करें तो हरियाणा अनेक मामलों में अन्य प्रदेशों से अग्रणीय है। हरियाणा की कुल आबादी 2 प्रतिशत है जबकि रक्षा क्षेत्र में 10 प्रतिशत, खेलों में 35 प्रतिशत और कृषि क्षेत्र में 15 प्रतिशत हरियाणा का योगदान है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस योगदान को और आगे कैसे बढ़ाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में प्रदेश के 63 अभ्यर्थियों और टॉप 100 में 19 अभ्यर्थियों का चयन होना हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। इस परीक्षा में 32 लड़के व 31 लड़कियों का चयन होना बेटी बचाओ बेटी पढाओ मुहिम का भी सार्थक परिणाम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिविल सेवा में चयनित 7 अधिकारियों ने भी यूपीएससी की परीक्षा मेें सफलता पाई है और इसमें एक हरियाणा पुलिस के प्रशिक्षणाधीन सब इंस्पेक्टर भी शामिल है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Anant Chaturdashi: आज अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें पूजा, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

भाजपा का 2024 के चुनावों को लेकर रोहतक में होगा मंथन

Anant Chaturdashi: आज इस कथा को पढ़ने से मिलेगा राजयोग का सुख

Chanakya Niti: इस तरह के लोगों से भगवान हमेशा रहते हैं प्रसन्न, देखें क्या आप भी हैं उनकी गिनती में