एअर इंडिया पर कोरोना का साया, अब तक 56 कर्मचारियों की मौत व 3000 से ज्यादा  संक्रमित

Thursday, Jul 22, 2021 - 03:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह ने  को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 14 जुलाई तक एअर इंडिया के 56 कर्मचारियों की मौत हुई थी। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

सिंह ने बताया कि कोविड-19 से एअर इंडिया के 3,523 कर्मचारी संक्रमित हुए। 14 जुलाई, 2021 तक इनमें से 56 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। मंत्री ने कहा कि कोविड प्रभावित कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा करने के लिए एअर इंडिया की ओर से कई कदम उठाए गए हैं।


वीके सिंह ने बताया कि कोविड के कारण मौत होने पर हर स्थायी कर्मचारी के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया।  कर्मचारियों को आइसोलेशन के लिए 17 दिनों की छुट्टी दी गई। इसके साथ ही कर्मचारियों और उनके परिवारों वैक्सीन फीस की भी प्रतिपूर्ति की जा रही है। मंत्री ने कहा कि कोविड-पॉजिटिव कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। 
 

vasudha

Advertising