55 साल की महिला ने चप्पलों से की लड़कों की पिटाई, जानिए क्या है मामला?

Tuesday, Mar 13, 2018 - 07:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इन दिनों एक वृद्ध महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह 2 लोगों को चप्पलों से पिटती हुई दिखाई दे रही है। यह तस्वीर कर्नाटक की बताई जा रही है जहां कुछ लड़कों द्वारा बदसलूकी करने पर 55 वर्षीय महिला ने उनकी पिटाई कर डाली।

जानकारी के अनुसार 11 मार्च की रात को कर्नाटक के हुबली बस डिपो में एक महिला गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तभी दो शख्स वहां आए और उनसे बदतमीजी करने लगे। गुस्साए महिला ने चप्पल उतारी और लड़कों को पीटना शुरू कर दिया। पहले उसने एक युवक की चप्पलों ये धुनाई कर दी उसके बाद वहां खड़े एक अधेड़ के व्यक्ति पर भी थप्पड़ जड़ दिए। 
 

Advertising