दिल्ली हिंसा में अब तक 53 लोगों की मौत, 654 FIR दर्ज, 1,820 लोग गिरफ्तार या हिरासत में- पुलिस

Thursday, Mar 05, 2020 - 09:58 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 654 प्राथमिकी दर्ज कर 1820 लोगों को हिरासत अथवा गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपकर् अधिकारी अनिल मित्तल ने आज कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में है। इस संबंध में अब तक 654 प्राथमिकी दर्ज की गई है जिनमें आर्म्स एक्ट से संबंधित 47 मामले भी शामिल हैं। अब तक 1820 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया अथवा गिरफ्तार किया है।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थक और विरोधी समूहों के बीच 23 फरवरी से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शुरू हुई झड़प ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था और तीन दिन तक हिंसा होती रही। इसमें 44 लोग मारे गये तथा तीन सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्मादी भीड़ ने घरों, दुकानों, वाहनों और एक पेट्रोल पंप को आग लगा दी थी।

लोगों में विश्वास बहाली एवं शांति बनाये रखने के लिए अबतक 226 सर्व धर्म शांति बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। दंगा प्रभावित इलाकों में जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, चांद बाग और शिव विहार शामिल हैं।

Yaspal

Advertising