सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, सरकार ने किया सम्मानित करने का ऐलान

Thursday, Apr 01, 2021 - 11:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के आवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।  पांच सदस्यीय ज्यूरी ने एकमत से रजनीकांत के नाम पर मुहर लगाई है।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फ़ाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है। 5 सदस्यों की ज्यूरी आशा भोंसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन, बिस्वजीत चटर्जी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है।इसके साथ ही अभिनेता धनुष को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर भारत सरकार ने 1969 में यह पुरस्कार शुरू किया था और इसे भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार कहा जाता है। साल 2018-19 में इस पुरस्कार से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को सम्मानित किया गया। साल 2017 में ये पुरस्कार एक्टर विनोद खन्ना को प्रदान किया गया।

vasudha

Advertising