शॉटगन के ट्वीट पर BJP का पलटवार, कांग्रेस में जाने की दी नसीहत

Friday, Nov 25, 2016 - 12:14 PM (IST)

पटना: नोटबंदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए गये परोक्ष हमलों पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने आज पलटवार करते हुए उन्हें (शत्रुघ्न) कांग्रेस में जाने की नसीहत दी है। शॉटगन शत्रुघ्न के ट्वीट हमलों का जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने ट्वीट कर कहा  शत्रुघ्न जी परोक्ष रूप से आप क्यूं कांग्रेस का समर्थन करते है। भ्रष्टाचारियों और कालाधन वालों से बहुत प्रेम है तो कांग्रेस में ही चले जाइए। 
 

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया था ट्वीट
पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सिंहा ने नोटबंदी को लेकर एक के एक कई ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा था कि नोटबंदी पर कराए गए सर्वे प्लांटेड है और स्वार्थ से जुड़े है। उन्होंने सर्वेक्षणों के इस स्वार्थपूर्ण खेल को रोकने की भी सलाह दी थी। हालांकि मीडिया में खबर आने के बाद चौतरफा हमलों से घिरे शॉटगन ने अपने ट्वीटर हैंडल से विवादस्पद ट्वीटस को अब हटा दिया है। 

Advertising