राहे मिलन बस सेवा से 50 मुसाफिर हुये नियंत्रण रेखा के आर-पार

Monday, Jul 15, 2019 - 05:22 PM (IST)

पुंछ : पुंछ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर भारत पाक नियंत्रण रेखा स्थित चक्कां दा बाग  से हर सप्ताह की तरह इस सोमवार को भी साप्ताहिक राहे मिलन बस सेवा का संचालन किया गया। इस मौके पर 50 मुसाफिरों ने बस सेवा का लाभ उठाया।  सीमा के आर-पार बिछड़े हुए लोगों को आपस में मिलने के उद्देश्य से चलाई गई बस पर परमिट के आधार पर मुसाफिरों को सफर करने का मौका दिया जाता है।


 सोमवार दोपहर नियंत्रण रेखा स्थित चक्कां दा बाग से 1 बजकर 32 मिनट पर दोनों और के अधिकारिओं की मौजूदगी में नियंत्रण रेखा के गेट खोले गए, जिसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर मुसाफिरों के आर पार होने का सिलसिला शुरू हुआ। सर्वप्रथम पाक अधिकृत क्षेत्र से 14 नए मुसाफिर पहली बार भारत में अपनों से मिलने के लिए आये जबकि भारत में समय बिताने के बाद 36 मुसाफिर राहे मिलन बस द्वारा अपने मुल्क लौट गये। वहीं एक बार फिर से किसी भी भारतीय मुसाफिर को नियंत्रण रेखा के आर-पार होने का मौका नहीं मिला। 
 

Monika Jamwal

Advertising