केजरीवाल का ऐलान- फसल बर्बाद होने पर मिलेगा 50 हजार प्रति हेक्टेयर का मुआवजा
Wednesday, Oct 20, 2021 - 02:05 PM (IST)
नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिन किसानों की फसल बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई है उन्हें 50 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। केजरीवाल ने दिल्ली के किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। दिल्ली सरकार अब उन किसानों को मुआवजा देगी जिनकी फसल बेमौसम बारिश से बर्बाद हो गई।
"मैं किसानों से कहना चाहता हूँ कि वो फसल खराब होने पर परेशान ना हो। मैं हूँ ना।
— AAP (@AamAadmiParty) October 20, 2021
दिल्ली सरकार ₹50,000/प्रति हैक्टर मुआवजा राशि देगी।
उनका बेटा उनके साथ खड़ा है।"
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/ASaBAqPMHY
केजजरीवाल ने कहा कि जल्द ही किसानों के खाते में मुआवजे की राशि आ जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी डीएम और एसडीएम खेतों का सर्वे कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह काम दो हफ्तों में पूरा हो जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि सर्वे खत्म होने के बाद किसानों को उनकी मुआवजा राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिल जाएगी।