400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 5 साल का तम्नय, 60 फीट की गहराई में फंसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Tuesday, Dec 06, 2022 - 10:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव में मंगलवार को 5 साल का बच्चा खेलते समय 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना मंडावी गांव में शाम करीब पांच बजे हुई। आठनेर थाना प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि तन्मय दियावर नाम का 5 साल का बच्चा मैदान में खेल रहा था, इसी दौरान वह बोरवेल में गिर गया। बोरवेल हाल ही  में खोदा गया था।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान शुरू हो गया है और क्षेत्र की खुदाई के लिए अर्थमूविंग मशीनें मंगाई गई हैं। उन्होंने कहाकि लड़के को ऑक्सीजन  देने की व्यवस्था गी गई है। बच्चा बोरवेल में करीब 60 फुट की गहराई में फंसा हुआ है। खेलते समय बच्चा बोरवेल में जा गिरा। यह बोरवेल 400 फीट गहरा है। इस घटना की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन पर CM शिवराज की नजर
बच्चे के रेक्स्यू ऑपरेशन के लिए भोपाल और होशंगाबाद से SDRF की टीमें बुलाई गई हैं। बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। तन्मय के रेस्क्यू ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार नजर बनाए हुए हैं। बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

Yaspal

Advertising