गड्ढे में पलटी जीप, अंतिम संस्कार से लौट रहे 5 लोगों की मौत, 15 घायल

Saturday, Mar 03, 2018 - 12:28 PM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ में शुक्रवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। अंतिम संस्कार से लौट रही यात्रियों से भरी जीप हादसे का शिकार हो गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अरियरी प्रखण्ड के डीहा गांव के जालो मिस्त्री की मां की मौत गुरुवार की रात हो गई थी। मां का अंतिम संस्कार कर वह बाढ़ के उमानाथ घाट से लौट रहे थे। इसी बीच बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र में जीप गड्ढे में पलट गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। 

घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। घायलों ने बताया कि ड्राइवर द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने से यह हादसा हुआ।

Advertising