चुनावी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में जमकर चली लाठियां, पूर्व सरपंच सहित पांच लोग घायल

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 12:56 PM (IST)

साम्बा :  जिला के सुम्ब  में  2 परिवारों के विवाद में पांच लोग जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल साम्बा के उपचार के लिए पहुंचाया गया। घायलों की पहचान पूर्व सरपंच  रणजीत  उनके भाई मक्खन सिंह  ,सतविंद्र  पुत्र  करतार सिंह  निवासी कारड, जोगिंद्र सिंह  पुत्र बलवंत सिंह  उनकी पुत्री सुरेखा देवी निवासी कारड के रूप में की गई। 
जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले हुए पंचायती चुनाव में दोनों पक्षों के परिवार की महिला उम्मीदवार चुनाव में उतरी और  दोनों पक्ष चुनाव में हार गए थे, जिसकों लेकर आज दोपहर बाद जिला साम्बा के सुम्ब ब्लॉक के बाजार में एक दूसरे पर हाराने का आरोप लगाते हुए  बहसबाजी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडो से बार करना शुरू कर दिया। 

इस मारीपट जोगिंद्र सिंह ने सुम्ब ब्लॉक के कारड पंचायत के पूर्व सरपंच रणजीत सिंह  और उनके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमेंं दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए, जिससे दोनों पक्षों में लाठियों का इस्तेमााल होने लगा। घायल हालत में सभी लोग जिला अस्पताल साम्बा में पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। इस संबंध में साम्बा पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News