दुनिया के 5 ऐसे देश, जहां रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, भारत भी है शामिल!

Sunday, Jul 24, 2016 - 02:07 AM (IST)

नई दिल्ली: दुनियाभर में अरबपतियों की कमी नहीं है। एक सर्वे के मुताबिक दुनिया में लगभग 1810 अरबपति रहते हैं। इनकी कुल जमा पूंजी 6.5 ट्रिलियन (एक ट्रिलियन = एक करोड़ खरब) डॉलर है। आज हम आपको बताएंगे दुनिया के 5 ऐसे देश जहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं।

 
1. देश- यूनाइटेड स्टेट 
यूनाइटेड स्टेट में दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। इस देश में इनकी संख्या 540 है। माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स यहां के सबसे अमीर आदमी हैं। 
2. देश- चीन
चीन में अरबपतियों की संख्या 251 है। मैनुफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और रियल एस्टेट जैसे फेक्टर्स हैं जिन्होंने चीन में अरबपतियों को पैदा किया है। यहां के सबसे अमीर आदमी जियानलिन वेंग हैं।
3. देश- जर्मनी
अरबपति -120 
जर्मनी में अरबपतियों की संख्या120 है। यहां 37 अरबपति फैशन और रिटेल से, 19 हेल्थकेयर से और 18 मैन्युफैक्चरिंग से हैं। यहां के सबसे अमीर अरबपति हैं बीट हाईस्टर और कार्ल अलब्रेंच हैं।
4. देश- भारत
भारत में लगभग 84 अरबपति हैं। इसके अलावा भारत में सेल्फ मेड अरबपति हैं। ये फैशन, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी और फैशन इंडस्ट्री से हैं। मुकेश अंबानी अरबपतियों की लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। 
5. देश - रूस
रूस में अरबपतियों की संख्या 77 है। यहां की एनर्जी और माइनिंग इंडस्ट्री ने देश को अरबपति दिए हैं। लियोनिड मिखेलसन यहां की अरबपतियों की लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। 
Advertising