‘ब्लू व्हेल गेम’: दोस्त के चैलेंज करने पर 5 बच्चों ने काट लिया हाथ

Saturday, Sep 16, 2017 - 01:23 PM (IST)

रायपुर: देश में खतरनाक गेम ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ का खौफ बढ़ता जा रहा है। बच्चे इस गेम के चंगुल में फंस रहे हैं। इस खतरनाक गेम के चलते भारत में कई बच्चे अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बालोद का सामने आया है जहां 6 बच्चे ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ के जाल में फंस गए। इस गेम को एक ही बच्चा खेल रहा था बाकी बच्चों को उसने कलाई काटने के लिए चैलेंज दिया था जिसके बाद  सभी के हाथों पर ब्लेड से कट लगाने के निशान मिले। 

जिद में काट लिया हाथ
पीड़ित ने बताया कि जब उसे ब्लू व्हेल गेम के बारे में पता चला तो उसने इंटरनेट पर इसे सर्च किया जहां एक वीडियो सामने आई जिसमें कलाई काटकर ब्लू व्हेल या एफ-57 का निशान बना था। उसने भी ब्लेड से अपनी कलाई पर वही लिख दिया। दूसरे दिन उसने दोस्तों को निशान दिखाया और कहा कि यह टास्क सिर्फ मैं कर सकता हूं तुम लोग डरपोक हो। उसकी बात सुन बाकी बच्चों ने भी ब्लेड और कांटे से कलाई पर कट के निशान बना लिए। एक बच्चे ने बताया कि मेरी क्लास के साथी ने ब्लेड से अपनी कलाई काटी। फिर उसने हमें चैलेंज किया तो जिद में मैंने भी अपनी कलाई पर ब्लेड चला दी। अन्य बच्चों ने बताया कि जब हमारे दोस्त ने हमें चैलेंज किया तो हमने भी कलाई काटकर दिखाई।


 

Advertising