अज्ञात बंदूकधारियों ने पम्पोर में व्यक्ति को गोली मार किया घायल

Tuesday, Jul 09, 2019 - 11:17 AM (IST)

 श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना पम्पोर के चनधारा क्षेत्र की है। घायल की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद रफीक राथर के तौर पर हुई है।


जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने राथर को उनके घर के पीछे गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। राथर को उनके गले पर गोली लगी। उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया पर वहां से एसएमएचएस श्रीनगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 
 

Monika Jamwal

Advertising