44 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Wednesday, Sep 11, 2019 - 07:52 PM (IST)

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-कटेकल्याण ब्लॉक के गाटम ग्राम पंचायत के 44 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के काम से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कांग्रेस की रीति और नीति से प्रभावित हुए और भूपेश सरकार के काम काज पर उन्हें भरोसा है। 

भाजपा का पतन देखते हुए, डूबती हुई नाव में सवार न होना ही बेहतर है कहकर सभी ने कांग्रेस प्रवेश किया है। इन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रवेश में मुख्यमंत्री बघेल के राजनीतिक सलाहकार राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष विमल सुराना, शकील रिज़वी, जगदलपुर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के सामने कांग्रेस प्रवेश किया और इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती महेंद्र कर्मा को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

shukdev

Advertising