Russia-Ukraine War: रोमानिया के सुसेवा से दो नागरिक उड़ानों से 410 भारतीयों को किया गया एयरलिफ्ट

Tuesday, Mar 08, 2022 - 06:01 PM (IST)

​इंटरनेशनल डेस्क: रोमानिया के सुसेवा से दो नागरिक उड़ानों से मंगलवार को 410 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन गंगा' के तहत सुसेवा से दो विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा आज (8 मार्च) 410 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया है।” रूसी सैन्य हमले के कारण यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी से बंद है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड जैसे पड़ोसी देशों में पहुंचने के बाद विमानों के जरिये भारत लाया जा रहा है।

बता दें कि, इससे पहले ही केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सूमी में फंसे 694 भारतीय छात्र मंगलवार को पोलतावा के लिए बसों से रवाना हो गये। उन्होंने कहा, ‘‘बीती रात, मैंने नियंत्रण कक्ष से पता किया था, 694 भारतीय छात्र सूमी में थे। आज, वे पोलतावा के लिए बसों से रवाना हो गये। भारत, 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले शुरू होने के बाद से, पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे अब तक 17,100 से अधिक भारतीय छात्रों को वापस ले आया है। सूमी में रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच कई दिनों से जंग चल रही है। 

 

rajesh kumar

Advertising