दिल्ली में कुट्टू का आटा खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, सभी अस्पताल में भर्ती

Wednesday, Apr 14, 2021 - 10:13 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के कल्याणपुरी से बड़ी घटना सामने आई है। यहां नवरात्रि का व्रत रखने वाले 400 से ज्यादा लोग बीमार हो गए, जिन्हे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कहा जा रहा है इन सभी ने कुट्टू का आटा खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।

 

यह भी पढ़ें: बंगाल में राहुल गांधी की एंट्री,  आधा चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा के खिलाफ उतरेंगे मैदान में

जानकारी के अनुसार  नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के कारण करीब 400 मरीज पहुंचे।  अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि रात 11 बजे के बाद मरीजों के आने का सिलसिला शुरु हो गया। उन्होंने कहा कि सभी ने कुट्टू का आटा खाया था।

 

यह भी पढ़ें:​​​​​​​ बढ़ते कोरोना संकट के बीच सभी राज्यों के गवर्नर से संवाद करेंगे पीएम मोदी, नायडू भी होंगे शामिल
 

डॉक्टरों का कहना है सभी को  हाथ-कांप रहे थे और उल्टियां आदि हो रही थी।  चिकित्सकों ने इनका उपचार शुरू ही किया था कि मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। इसी के तरह के लक्षण करीब 400  मरीज अस्पताल पहुंचे।

 

vasudha

Advertising