कबाड़ बेचकर सरकार ने की 40 करोड़ रुपए की कमाई, 13 लाख फाइलों की छंटाई कर खाली की 8 लाख वर्ग फीट जगह

Tuesday, Nov 02, 2021 - 09:48 AM (IST)

नई दिल्ली: सरकार ने की 13 लाख से अधिक फाइलों की छंटाई कर 8 लाख वर्ग फीट जगह खाली कर दी हैं। दरअसल, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में पुरानी फाइलों के निपटारे और छंटाई के बाद 8 लाख वर्ग फीट जगह खाली हो गई है। इस बीच करीब 13.73 लाख से ज्यादा पुरानी और गैर-जरूरी फाइलों का निपटारा किया गया।
 

 पुराने कबाड़ बेचकर सरकार ने की 40 करोड़ रुपए की कमाई 
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को इस विशेष कैंपेन के नतीजों की समीक्षा की। बता दे कि इस सफाई अभियान को 2 अक्टूबर से शुरू किया गया था और ये 31 अक्टूबर तक जारी रहा। जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान पुराने कबाड़ को हटाकर सरकार ने 40 करोड़ रुपए की कमाई भी की।
 

जितेंद्र सिंह ने बताया कि 15,23,464 फाइलों की पहचान की गई थी, इसमें से 13,73,204 से अधिक फाइलों को हटाया गया। इसके अलावा 3,28,234 लोक शिकायतों में से 2,91,692 शिकायतों का निवारण केवल 30 दिनों में किया गया।
 

उन्होंने बताया कि सांसदों से संबंधित 11057 संदर्भों में से 8282 का समाधान किया गया। साथ ही 834 चिन्हित नियमों और प्रक्रियाओं में से 685 को सरल बनाया गया। 

Anu Malhotra

Advertising