जम्मू की 4 साल की बच्ची ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Thursday, Sep 29, 2022 - 11:58 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः चार साल की एक बच्ची ने तीन अलग-अलग कैटेगरी में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराकर इतिहास रच दिया है और जम्मू-कश्मीर का नाम रौशन किया है। एलकेजी की छात्रा अन्विका महाजन (उम्र 3 वर्ष 11 माह) ने एक हफ्ते के भीतर दो पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं। उसने ये रिकॉर्ड 3 से 7 साल की कैटेगरी में बनाए हैं।

 

पहला रिकॉर्ड अन्विका ने 'मेडिसिन फॉर मैक्सिमम सिम्पटम्स रिकॉर्ड बाय किड्स' की उपाधि का दावा करते हुए अपने नाम किया था। इसमें उसने केवल 52 सेकंड में 20 जेनेरिक दवाओं के रासायनिक नामों का पाठ किया। अन्विका ने एक मिनट में सबसे अधिक सामान्य ज्ञान के सवालों का जवाब देकर एक और रिकॉर्ड बनाया। उसने एक मिनट में विभिन्न विषयों पर सामान्य ज्ञान के 56 सवालों के जवाब दिए।

 

यह रिकॉर्ड पहले तमिलनाडु के डिंडीगुल क्षेत्र के प्रतेश राजेश के पास था। उन्होंने 6 साल 4 महीने और 5 दिन की उम्र में एक मिनट के भीतर 55 सामान्य ज्ञान के सवालों के जवाब दिए। हालांकि, एक मिनट में 67 सामान्य ज्ञान के सवालों का जवाब देकर अन्विका ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। हाल ही में उन्होंने तीस सेकंड में सबसे ज्यादा सवालों के जवाब देने का रिकॉर्ड बनाया। अन्विका ने 30 सेकंड में 44 सवालों के जवाब दिए। अब अन्विका का लक्ष्य एक मिनट में कम से कम 40 दवाओं का नामकरण कर कीर्तिमान स्थापित करना है।
 

Tanuja

Advertising