आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान तेज, 4 OGW गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 01:35 PM (IST)

 श्रीनगर: आतंकवादियों और उनके मद्दगारों को लेकर सुरक्षाबलों ने अब कड़े तेवर अपना लिये हैं। संयुक्त नाका लगाकर बलों ने सोपोर से दहशतगर्दों के चार भूमिगत कार्यकर्ता गिरफ्तार किये हैं। यह कार्यकर्ता जैश से संबंधित हैं। इनकी पहचान मोहम्मद आयूब मल्ला निवासी मलगोनीपोरा, फयाज अहमद निवासी वारपोरा, जावेद अहमद निवासी वारपोरा और मकसूद अहमद निवासी डचनपोरा रोहामा के रूप में हुई है।


पुलिस ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि गिरफ्तार किये गये ओजीडब्यलू से दो यूबीजीएल, ग्रेनेड और मैट्रक्स शीट मिले हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने एफआईआर FIR NO. 174/18  U/S 7/25 Arms Act , 13 ULA  दर्ज कर ली है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News