AIR INDIA की फ्लाइट में 4 दिन से सवार है चूहा, अधिकारी बोले- जहां दिखेगा वही करा लेंगे प्लेन लैंड

Wednesday, Apr 20, 2016 - 10:43 AM (IST)

नई दिल्ली: एयर इंडिया की मेलबर्न से दिल्ली आ रही फ्लाइट में चार दिन बाद भी पेस्ट कंट्रोलर चूहे को निकालने में असफल रहे। इसी चूहे के चलते विमान को सिंगापुर डायवर्ट करना पड़ा था। फ्लाइट तो दिल्ली लौट आई लेकिन चूहा निकालने की कोशिशें नाकाम रहीं। प्लेन अब मुंबई में है। वहां चूहा पकड़ने वाली टीम बुलाई गई है। अफसरों ने कहा है कि बुधवार से रेग्युलर फ्लाइट शुरू हो जाएगी। जहां चूहा दिखेगा, वहीं नजदीकी एयरपोर्ट पर प्लेन लैंड करा लेंगे।

AI के एक ऑफिशियल के मुताबिक, ''एयरक्राफ्ट VT-ANV को सिंगापुर ले जाने के बाद सभी पैसेंजर्स को उतार दिया गया।'' ''प्लेन को चांगी एयरपोर्ट के एक रिमोट स्थान पर ले जाया गया। वहां लोकल पेस्ट कंट्रोलर (चूहा पकड़ने वाले) को बुलाया गया।'' ''पेस्ट कंट्रोलर चूहेदानी को हर चार घंटे में चैक करते रहे। इसके बाद भी चूहा पकड़ में नहीं आया।'' ऑफिशियल ने ये भी बताया, ''पेस्ट कंट्रोलिंग टीम के 2 मेंबर उसे प्लेन के अंदर भागते हुए देखते रहे।

8 घंटे तक चूहे को पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन वो पकड़ से बाहर रहा।'' इसके बाद फ्लाइट दिल्ली आ गई। यहां से उसे दुबई जाना था। दिल्ली में भी चूहे को पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन वह नाकामयाब रही।  इसके बाद प्लेन दुबई के लिए भी रवाना नहीं किया जा सका। जानकारी के मुताबिक, चूहे की प्लेन में मौजूदगी के बावजूद एयरलाइंस अथॉरिटी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी।

Advertising