कठुआ में दूसरे चरण के लिए 368 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 55 हजार 74 मतदाता

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 11:21 AM (IST)

 कठुआ : दूसरे चरण मेें जिला कठुआ में हो रहे निकाय चुनावों के चलते बुधवार को 55 हजार और 74 मतदाता जिला की एक नगर परिषद और पांच म्यूनिसिपल कमेटियों में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के भाज्य का फैसला करेंगे। जिला प्रशासन ने बुधवार को 112 मतदान केंद्रो में मतदान हो रहा है। जिला की विभिन्न नगर कमेटियों की 80 वार्डों में मतदान  हो रहा है जबकि लखनपुर की एक वार्ड  से  पहले ही उम्मीदवार चुना जा चुका है। 


जिला चुनाव अधिकारी रोहित खजूरिया ने कहा कि  कठुआ जिला में चरण दो के  तहत मतदान हो रहा है। सुरक्षा के भी बड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 14 कठुआ और एक नगरी में अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं जबकि  45 मतदान केंद्र संवेदशील हैं जिसके चलते सुरक्षा के इन तमाम मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है। वहीं, जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल ने कहा कि सुरक्षा के जिला भर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ पैरा मिल्ट्री फोर्स  की विशेष कंपनियां आई  हैं। सीमांत इलाकों में बी.एस.एफ. के साथ साथ सुरक्षाबल पूरी  तरह से मुस्तैद हैं। इसके अलावा अतिरिक्त फोर्स को  रिजर्व भी रखा गया  है।  


नगर परिषद/म्यूनिसिपल कमेटियों, मतदाताओं और उम्मीदवारों की संख्या
कमेटियां                    मतदाता        उम्मीदवार  
नगर परिषद कठुआ                  35000           142
नगरी म्यूनिसिपल कमेटी              5354             67
लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी           822              17
हीरानगर म्यूनिसिपल कमेटी           6263             49
बसोहली म्यूनिसिपल कमेटी           4034             51
बिलावर म्यूनिसिपल कमेटी।         3601              42
कुल                                   55074            368
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News