शर्मसारः नोएडा में 80 वर्षीय महिला से 32 वर्षीय युवक ने किया बलात्कार

Tuesday, Oct 29, 2019 - 11:33 PM (IST)

नोएडाः जिले में थाना दादरी क्षेत्र के एक गांव में 32 वर्षीय एक युवक ने 80 साल की एक बुजुर्ग महिला से मंगलवार रात उसके घर में घुसकर बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक (दादरी) सतीश कुमार ने बताया कि घटना अजायबपुर गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि दर्ज मामले के अनुसार 80 वर्षीय महिला मंगलवार रात घर में अकेली थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाला विक्रम (38 वर्ष) उसके घर में घुसा और उससे बलात्कार किया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घटना की शिकायत महिला ने थाना दादरी पुलिस से की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Pardeep

Advertising