कल लगेगा 2018 का पहला चन्द्र ग्रहण: ग्रहों की चाल के साथ जानें समय

Tuesday, Jan 30, 2018 - 10:51 AM (IST)

बुधवार दिनांक 31 जनवरी 2018 को साल का पहला ग्रहण पड़ रहा है। ज्योतिष के खगोल खंड के अनुसार पूर्णिमा पर सदैव चन्द्र ग्रहण और अमावस्या पर सूर्य ग्रहण पड़ता है। खगोल के दृष्टिकोण से जब समानांतर अक्ष और कोण के सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाए तो उसे चन्द्र ग्रहण कहा जाता है। 31 जनवरी 2018 को माघ माह के अंत के साथ ही साल का पहला सूर्य ग्रहण भी पड़ेगा। इस दिन सूर्य श्रवण नक्षत्र में रहेगा मकर राशि और श्रवण नक्षत्र पूर्णिमा होने के कारण चन्द्रमा सूर्य से ठीक सातवीं राशि में स्थित होगा। चन्द्रमा कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में रहेगा। बुधवार पर पुष्य नक्षत्र और पूर्णिमा तिथि के कारण आयुषमान योग रहेगा। सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर विष्टिकरण अर्थात भद्रा रहेगी। 


चन्द्र ग्रहण पर सूतक 12 घण्टे पूर्व लग जाता है। अत: सूर्योदय से ही सूतक का आरंभ हो जाएगा। सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर आरंभ होकर रात 8 बजकर 42 मिनट पर सूतक समाप्त होगा। चन्द्र ग्रहण चन्द्र उदय के साथ ही शाम 5 बजकर 58 मिनट पर आरंभ होगा तथा 8 बजकर 41 मिनट 10 सैकंड पर समाप्त होगा। ग्रहण की अवधी 2 घण्टे 43 मिनट तक रहेगी।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising