नौकरी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस मुस्लिम देश ने निकाली हजारों नई नौकरियां, जानें कौन से लोग कर सकतें हैं अप्लाई?

punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 11:19 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। सऊदी अरब ने देश के नागरिकों के लिए एक बड़ा रोजगार अभियान शुरू किया है। इस्लामिक अफेयर्स, दावा और गाइडेंस मंत्रालय ने मस्जिदों में सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और हज़ारों योग्य सऊदी नागरिकों को रोजगार का अवसर देने के लिए 31,000 नई नौकरियों की घोषणा की है। इस्लामिक अफेयर्स के मंत्री शेख डॉ. अब्दुल्लतीफ बिन अब्दुलअजीज अल-शेख द्वारा की गई यह घोषणा मंत्रालय के इतिहास के सबसे बड़े भर्ती अभियानों में से एक है।

किन पदों पर हो रही है भर्ती?

इस बड़े पैमाने की भर्ती में मुख्य रूप से निम्नलिखित पद शामिल हैं:

इमाम (Imam): नमाज अदा कराने वाले।

मौज्जिन (Muazzin): अजान देने वाले।

प्रीचर (धार्मिक प्रवचनकर्ता)।

महिला प्रीचर (Women Preachers)।

सुपरवाइज़र (Supervisors)।

यह नया चरण पिछले चार सालों में की गई 60,000 नियुक्तियों के अतिरिक्त है जिससे नेशनल एंप्लॉयमेंट इनिशिएटिव के तहत कुल नौकरियों की संख्या 91,000 हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: Kidney failure jobs: सावधान! ये नौकरियां चुपचाप आपकी किडनी को कर रहीं हैं फेल, जान लें कौन सी 4 जॉब्स हैं सबसे खतरनाक

 

'रिवॉर्ड सिस्टम' के तहत पार्ट-टाइम सुविधा

इस भर्ती अभियान का सबसे अहम और आकर्षक पहलू इसका कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम है जिसे 'रिवॉर्ड सिस्टम' (मकाफाआत/Rewards System) कहा जाता है। ये पद फुल-टाइम सरकारी नौकरी नहीं हैं। इसमें फुल-टाइम काम करना अनिवार्य नहीं है। इस लचीलेपन के कारण, चयनित सऊदी नागरिक अपनी मुख्य नौकरी (Full-Time Job) जारी रखते हुए भी मस्जिद में सेवा दे सकते हैं। यह व्यवस्था ऐसे लोगों को आकर्षित करने के लिए बनाई गई है जो समाज और मस्जिद की सेवा करना चाहते हैं लेकिन अपनी प्राथमिक आय का स्रोत नहीं छोड़ना चाहते।

आवेदन की शर्तें और योग्यताएं

योग्य सऊदी नागरिक सीधे देशभर में मौजूद मंत्रालय की शाखाओं के जरिए आवेदन कर सकते हैं। रिवॉर्ड सिस्टम के तहत आवेदन करने के लिए सामान्य शर्तें और इमाम के लिए विशेष योग्यताएं निम्नलिखित हैं:

सामान्य शर्तें (General Conditions)

नागरिकता: आवेदक सऊदी नागरिक होना चाहिए।

आयु: कम से कम 18 वर्ष।

चरित्र: अच्छा आचरण रिकॉर्ड (किसी सार्वजनिक या नैतिक अपराध में सजा न हुई हो)।

स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

कार्य: फुल-टाइम काम करना अनिवार्य नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के गंभीर AQI का जानवरों पर कहर: गोल्डन रिट्रीवर को हुआ ब्रोंकाइटिस, नेबुलाइजर लेते का फोटो Viral

 

इमाम के लिए जरूरी योग्यताएं

कुरआन पढ़ना: कुरआन पढ़ने में दक्षता (अच्छे कारी) होनी चाहिए।

तजवीद: बड़ी या अहम मस्जिदों के लिए तजवीद (उच्चारण के नियम) के साथ पढ़ना और कुरआन का एक बड़ा हिस्सा (जैसे एक-तिहाई) याद होना ज़रूरी है।

इस्लामी ज्ञान: फिक्ह (इस्लामी नियमों) का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए खासकर नमाज़ (इबादत) से जुड़े मसलों का।

 

यह भी पढ़ें: मुंह से बदबू आना इस Vitamin की कमी का हो सकतें हैं संकेत, जानें इससे कैसे पाएं छुटकारा?

 

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन: आवेदन ऑनलाइन नहीं बल्कि सीधे दस्तावेजों के साथ जमा करके करना होगा।

कहां करें: उम्मीदवार मंत्रालय के नज़दीकी किसी भी क्षेत्रीय दफ्तर (Ministry's Regional Branches) में जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह तरीका योग्यता को सीधे जांचने के लिए चुना गया है।

इस पहल से मंत्रालय न सिर्फ मस्जिदों में स्टाफ की कमी पूरी कर रहा है बल्कि योग्य नागरिकों को उनकी मुख्य नौकरी के साथ समाज की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण और लचीला अवसर भी प्रदान कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News