अदालत परिसर पर बम फेंककर फरार हुए कैदी, CCTV में कैद हुई घटना

Friday, Oct 05, 2018 - 03:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में 3 कैदी फिल्मी अंदाज में पुलिस हिरासत से भाग निकले। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हे रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग की और बम फेंके। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कैदी बेखोफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस ने एक कैदी को काबू कर लिया है। 


यह घटना वीरवार को कोंटाई उपसंभागीय अदालत परिसर में घटी। डकैती के एक मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत लाया गया जहां उनके साथी पहले ही मौजूद थे। विचाराधीन कैदियों को देखने के बाद उन्होंने बम फेंकना शुरू कर दिया और हवा में गोलियां भी चलाई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी मोटाइसाइकिल पर भागने का प्रयास कर रहे हैं। 


बदमाशों ने उन स्थानीय लोगों पर भी गोलियां चलाईं जिन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस हादसे में 2 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्ष वी सोलोमन नेसाकुमार ने बताया कि तीनों में से एक कर्ण बेरा को कोंटाई इलाके के पास एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वही शेख मुन्ना और सुर्जित गुरिया को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है। 

 

vasudha

Advertising