जयपुर: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जोरदार धमाकों से दहला खोह नागोरियान, 3 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 03:41 PM (IST)

Jaipur Fire Accident : राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आज खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि करीब 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री बिना सुरक्षा मानकों के एक रिहायशी मकान के अंदर अवैध रूप से चलाई जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही जयपुर कलेक्टर संदेश नायक और अन्य प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गंभीर रुप से झुलसे लोगों को सवाई मान सिंह अस्पताल एवं अन्य अस्पताल पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ें: Sunny Deol और राजकुमार संतोषी की जोड़ी 30 साल बाद फिर मचाएगी धमाल, 'बटवारा 1947' का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज

एक घर में चल रही इस फैक्ट्री में अचानक आग लगने से पटाखों के कारण धमाके हुए और आग पूरी फैक्ट्री में फैल गयी। कई दमकल गाड़यिों की मदद से आग पर काबू पाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News