जम्मू कश्मीर में 3 और 4 नवंबर की बर्फबारी प्राकृतिक आपदा घोषित

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 01:41 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर डिविजन में पिछले सप्ताह को हुई बर्फबारी को राज्य की कार्यकारी समिति ने राष्ट्रीय आपदा घोषित करार दिया है। इस संदर्भ में राज्य के डिजास्टर रिसपांस फंड (एसडीआरएफ) ने बर्फबारी से हुये नुकसान का जायजा लिया। मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कहा गया कि समय से पहले हुई बर्फबारी से न सिर्फ इस वर्ष की फसलों को नुकसान हुआ है बल्कि अगले दो वर्ष तक की फसलों को भी नुकसान हुआ है। किसानों को 18000 से लेकर 36000 तक की रलीफ दी गई।
 

कृषि और बागवानी क्षेत्र को हुये नुकसान के बारे में पूरा बयौरा लेने के बाद बैठक में 3 और 4 नवंबर को हुई बर्फबारी को प्राकृतिक आपदा घोषित करार दिया गया। गौरतलब है कि बर्फबारी का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें एक किसान सेबों को बर्फ से बचाने की कोशिश कर रहा था और रो रहा था। प्रशासन ने किसानों केे नुकसान की भरपाई के आदेश भी दिये।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News