कोरोना पड़ा नरम : 3 ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, 232 नए मामलों की पुष्टि

Monday, Dec 21, 2020 - 08:06 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : गत चंद दिनों के मुकाबले आज कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है। आज 232 नए कोरोना के मामले सामने आए जबकि 3 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 458 कोरोना रोगी का स्वस्थ हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।  जम्मू कश्मीर में अब तक 1,18,495 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 48,694 जम्मू संभाग और 69,801 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 3,625 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 1,746 और कश्मीर संभाग में 1,879 मामले एक्टिव हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,13,026कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 46,272 और कश्मीर संभाग से 66,754 रोगी ठीक हुए हैं। आज 458 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 266 और जम्मू संभाग से 192 लोग स्वस्थ हुए हैं। 


जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस की 35,51,273 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 34,32,778 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 8,49,799 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 20,628 लोगों को रखा गया है और 3,625 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 27,692 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 7,96,010 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 
जम्मू संभाग से 676 और कश्मीर संभाग से 1168 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 1844 पहुंच गया है। श्रीनगर में 443, बारामूल्ला में 170, बडग़ाम में 106, कुपवाड़ा में 88, पुलवामा में 88, अनंतनाग में 82, बांदीपुरा में 58, गांदरबल में 43, कुलगाम मे 53, शोपियां में 37 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 344, ऊधमपुर में 57, राजौरी में 54, डोडा में 60, कठुआ में 48, किश्तवाड़ में 21, साम्बा में 36, पुंछ में 22, रामबन में 21 और रियासी में 13 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


बांदीपोरा, किश्तवाड़ और रामबन से नहीं आया कोई नया मामला
आज सबसे अधिक 97 मामले जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सामने आए हैं जबकि श्रीनगर जिले से 36 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 9, बडगाम में 10, कुपवाड़ा में 15, पुलवामा में 18, अनंतनाग में 4, गांदरबल में 5, कुलगाम में 2, शोपियां में 4, ऊधमपुर में 8, राजौरी में 2, डोडा में 2, कठुआ में 9, साम्बा में 2, पुंछ में 3 और रियासी में 6 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए हंै। आज कश्मीर संभाग से 103 और जम्मू संभाग से 129 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 232 मामलों में से 35 बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री व 197 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। आज बांदीपोरा, किश्तवाड़ और रामबन से कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। 

जम्मू कश्मीर
1,18,495 कुल केस
3,625 एक्टिव केस
1,13,026 ठीक हुए
1844 मौतें 


 

Monika Jamwal

Advertising