जम्मू में तीन किलोग्राम चरस के साथ नशीले पदार्थों का तस्कर गिरफ्तार

Monday, Nov 12, 2018 - 04:31 PM (IST)

जम्मू : नशीले पदार्थों के कथित तस्कर को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से तीन किलोग्राम चरस बरामद की गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को शाम में शहर के गांधी नगर इलाके में पुलिस की जांच चौकी देखने के बाद किश्तवाड़ निवासी अमजद हुसैन ने भागने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके बैग से तीन किलोग्राम चरस बरामद की गई। अधिकारी ने बताया कि हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मादक पदार्थ से सबंधित एनडीपीएस कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया।   
 
 

Monika Jamwal

Advertising