किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Wednesday, May 27, 2020 - 01:46 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर के खरईउ में एक नौवीं कक्षा की किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों युवक पिछले एक महीने से बच्ची को परेशान कर रहे थे। पकड़े गये युवकों की पहचान इरफान अहमद नजर, तवसीफ अहमद जू निवासी वूयान और मुदसर अशरफ निवासी चंदारा के तौर पर हुई है।


जनकारी के अनुसार बच्ची पिछले एक महीने से परेशान थी। उसने अपनी यह समस्या परिवार को बताई तो उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पंपोर में खरईउ इलाको आता है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
 

Monika Jamwal

Advertising