जम्मू कश्मीर में  3.20 लाख के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, 123 नए केस मिले

Tuesday, Jul 20, 2021 - 02:05 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के पाजिटिव मामलों का आंकड़ा आज 3.20 लाख पार कर गया जबकि 3.13 लाख से अधिक लोग ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 123 कोरोना के नए मामले सामने आए जबकि एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस का आज कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस के कुल 34 मामले हो चुके हैं। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,365
अब तक जम्मू संभाग से 2132 और कश्मीर संभाग से 2233 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,365 पहुंच गया है। श्रीनगर में 832, बारामूल्ला में 281, बडग़ाम में 204, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 165, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 100, गांदरबल में 77, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1,138, ऊधमपुर में 133, राजौरी में 224, डोडा में 123, कठुआ में 149, साम्बा में 119, किश्तवाड़ में 43, पुंछ में 94, रामबन में 66 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


3,13,886कोरोना रोगी स्वस्थ हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,13,886कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 1,18,399 और कश्मीर संभाग से 1,95,487 रोगी ठीक हुए हैं। आज 268 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 175 और जम्मू संभाग से 93 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 56,01,746 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 49,20,662 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


निगरानी में 26,58,983 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,10,82,476 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,07,62,452 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 26,58,983 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 9,226 लोगों को रखा गया है और 1,773 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 3,14,563 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 23,29,056 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


कठुआ, साम्बा जिले से नहीं आया कोई मामला
आज सबसे अधिक 33 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू जिले से 17 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 4, बडगाम में 2, पुलवामा में 4, कुपवाड़ा में 8, अनंतनाग में 2, बांदीपोरा में 6, गांदरबल में 8, कुलगाम में 3, शोपियां में 2, ऊधमपुर में 2, राजौरी में 9, डोडा में 15, किश्तवाड़ में 2, पुंछ में 2, रामबन में 2 और रियासी जिले में 2 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। 


1773 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 51 और कश्मीर संभाग से 72 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में कुल 123 मामलों में से 4 यात्री व 119 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,20,024 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,21,285 जम्मू संभाग और 1,98,739 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,773 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 754 और कश्मीर संभाग में 1,019 मामले एक्टिव हैं। 
जम्मू कश्मीर
3,20,024 कुल केस
1,773 एक्टिव केस
3,13,886 ठीक हुए
4,365 मौतें 
 

Monika Jamwal

Advertising