सोपोर में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, दो नागिरकों की मौत, दो पुलिसकर्मी शहीद

Saturday, Jun 12, 2021 - 09:35 PM (IST)

श्रीनगर: आतंकवादियों ने शनिवार दोपहर कश्मीर के सोपोर में पुलिस पार्टी पर हमला किया। हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये जबकि दो स्थानीय नागरिक भी मारे गये। सोपोर दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका है।​​​​​​​


अधिकारिक जानकारी के अनुसार हमले में करीबसात लोग घायल हो गये थे। इनमें चार पुलिसकर्मी और तीन सिविल नागरिक थे। सातों को निकट के अस्पताल ले जाया गया पर डाक्टरों ने उनमें से चार को मृत लाया घोषित करार दिया। वहीं सभी घायलों का सोपोर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।


सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। हांलाकि आतंकियों का कुछ पता नहीं चला है। हमला पूरी तरह से घात लगा किया गया है। हमलावरों की तलाश जारी है।
 

Monika Jamwal

Advertising