अमेरिका की झील में डूबने से भारतीय छात्र की मौत

Wednesday, Aug 21, 2019 - 04:51 PM (IST)

वाशिंगटनः  अमेरिका के ओरेगोन राज्य में क्रेटर लेक में 27 साल का एक भारतीय छात्र डूब गया। ओरेगन की एक अखबार के मुताबिक क्रेटर लेक नेशनल पार्क की प्रवक्ता मार्शा मैककेब ने कहा कि सुमेध मन्नार रविवार को (स्थानीय समयानुसार शाम के करीब 4:40 बजे एक लोकप्रिय मनोरंजन स्थल ‘‘जंपिंग रॉक'' से झील में कूद गया और उसके बाद दिखाई नहीं दिया।

 

मैककेब ने कहा कि ओरेगोन स्टेट यूनिवर्सिटी का स्नातक छात्र मन्नार 25 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी। उन्होंने बताया कि अधिकारी अभी तक घटना के कारण का पता नहीं लगा सके। मन्नार के शव को क्लैमथ फॉल्स भेजा गया है।  

Tanuja

Advertising