कोल्ड ड्रिंक्स फैक्टरी के 27 कर्मी रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज

Saturday, Jul 18, 2020 - 03:30 PM (IST)

 साम्बा : साम्बा जिले में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। इनमें से अधिकांश बाहरी राज्यों से आए लोग शामिल हैं जो पहले ही सेंपल लेने के बाद विभिन्न कवारंटीन सेंटरों में रखे गए थे। नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 316 होगई है। इनमें से 172 लोग ठीक भी हो चुके हैं जिसके बाद अब एक्टिव मामले 143 रह गए हैं। जिले में एक संक्रमित की मौत भी हो चुकी है। 


    जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ठीक होने संक्रमितों में बड़ी-ब्राहमणा की कोल्ड ड्रिंक्स फैक्टरी के 27 लोग शामिल हैं। गत 29 जून को इस फैक्टरी में एक कर्मी कोरोना पाजिटिव पाया गया था। बाद में सभी कर्मियों को कवारंटीन कर इनके टेस्ट करवाए गए थे जिनमें अब 63 लोग पाजिटिव आ चुके हैं। कोल्ड ड्रिंक्स फैक्टरी के इन सभी 27 कर्मियों की रिपोर्ट आज नेगेटिव आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 
 

Monika Jamwal

Advertising