नेताजी से जुडी 25 और फाइले हुई सार्वजनिक

Friday, Jul 29, 2016 - 07:17 PM (IST)

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 25 और गोपनीयय फाइलों को आज सार्वजनिक कर दिया। इस तरह अब 225 फाइले सार्वजनिक हो चुकी है। अब तक सरकार पांच बार नेताजी की गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक कर चुकी है।   

संस्कृति सचिव एन के सिन्हा ने आज इन फाइलों को सार्वजनिक किया। ये फाइले 1952-2014 के बीच की अवधि की है जो विदेश मंत्रालय से प्राप्त हुई है। ये फाइले डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू नेताजी पेपर्स डॉट जीओ की डॉट इन पर उपलब्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 जनवरी 2016 को नेताजी से जुडी 100 फाइलों को सार्वजनिक किया था। 1997 में राष्ट्रीय अभिलेखागार की 990 फाइलें भारतीय राष्ट्रीय आर्मी से मिली थी।  

 
Advertising